उड़ीसा के थीपा खोल वॉटरफॉल में युवक डूबा, तलाश जारी
उड़ीसा के थीपा खोल वॉटरफॉल में युवक डूबा, तलाश जारी
उड़ीसा के थीपा खोल वॉटरफॉल में युवक डूबा, तलाश जारी

गरियाबंद/अमलीपदर। उड़ीसा के सिनापाली क्षेत्र स्थित थीपा खोल वॉटरफॉल में रविवार को एक युवक के डूबने की घटना सामने आई है। हादसे के बाद से युवक का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के अमलीपदर थाना क्षेत्र के कुरलापारा निवासी बसंत ध्रुव अपने दोस्तों के साथ उड़ीसा के सिनापाली स्थित थीपा खोल वॉटरफॉल घूमने गया था। इसी दौरान वॉटरफॉल के गहरे पानी में जाने से वह अचानक डूब गया।
घटना के बाद साथ मौजूद दोस्तों ने इसकी जानकारी संबंधित लोगों को दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी। वॉटरफॉल की गहराई अधिक होने के कारण रेस्क्यू टीम को युवक को खोजने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
फिलहाल बसंत ध्रुव का शव बरामद नहीं हो पाया है और रेस्क्यू टीम द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में चिंता और मातम का माहौल है।




