उत्तर प्रदेश
Trending

पंडालों में पहुंचीं गणपति बप्पा की प्रतिमाएं,गाजे-बाजे के साथ हुआ स्वागत,10 दिन तक चलेगा गणेशोत्सव*

पंडालों में पहुंचीं गणपति बप्पा की प्रतिमाएं,गाजे-बाजे के साथ हुआ स्वागत,10 दिन तक चलेगा गणेशोत्सव*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*पंडालों में पहुंचीं गणपति बप्पा की प्रतिमाएं,गाजे-बाजे के साथ हुआ स्वागत,10 दिन तक चलेगा गणेशोत्सव*

गुलाब जायसवाल कि रिपोर्ट

सुल्तानपुर। गणेश चतुर्थी को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। शनिवार देर रात विभिन्न पंडालों में गणपति बप्पा की प्रतिमाएं गाजे-बाजे के साथ पहुंचाई गईं। सोमवार से शुरू होने वाले गणेशोत्सव के दौरान दस दिनों तक पूजा-अर्चना, धार्मिक कार्यक्रम और भंडारे आयोजित किए जाएंगे।

चौक से सटे मेजरगंज में इस बार पहली बार पुणे के प्रसिद्ध श्रीमंत दगडूसेठ हलवाई गणपति की प्रतिमा स्थापित की गई है। पांच फीट ऊंची प्रतिमा पुणे से मंगाई गई है, जिसकी लागत 45 हजार रुपये बताई गई है। प्रतिमा को पंडाल तक लाते समय गभड़िया ओवरब्रिज के पास कुछ देर जाम की स्थिति भी बनी।

श्री प्रथम गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष सिद्धू काले ने बताया कि प्रतिदिन सुबह नौ बजे और शाम आठ बजे पूजा-अर्चना होगी। श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की विशेष व्यवस्था की गई है। गणेशोत्सव में मराठी समाज के लोग भी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।

बताया गया कि वर्ष 1974 में महाराष्ट्र से सुल्तानपुर आए बालकृष्ण पुजारी ने मेजरगंज में पहली बार गणेश उत्सव की शुरुआत की थी। अब राहुल चौराहा, शास्त्री नगर, विवेक नगर और गोलाघाट समेत कई स्थानों पर गणपति प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। दस दिवसीय आयोजन के बाद सीताकुंड घाट पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।

 

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!