प्रतापगढ़: सड़वा चण्डिका में गूंजा कबड्डी का जोश, मैदान पर पहुंचे विक्रम सिंह*
प्रतापगढ़: सड़वा चण्डिका में गूंजा कबड्डी का जोश, मैदान पर पहुंचे विक्रम सिंह*

*प्रतापगढ़: सड़वा चण्डिका में गूंजा कबड्डी का जोश, मैदान पर पहुंचे विक्रम सिंह*
रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️
*पूरे पाण्डेय कमोरा / प्रतापगढ़।* पूरे पाण्डेय कमोरा में आयोजित भव्य कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों और दर्शकों का गजब का उत्साह देखने को मिला।

प्रतियोगिता में सड़वा चण्डिका तृतीय से भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी श्री विक्रम सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। आयोजकों एवं ग्रामीणों ने फूल-माला पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

मंच पर ट्रॉफी के साथ खिलाड़ियों से मुलाकात कर श्री विक्रम सिंह ने उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने में ऐसी प्रतियोगिताएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कबड्डी के रोमांचक मुकाबलों ने पूरे दिन दर्शकों को मैदान से बांधे रखा।




