उत्तर प्रदेश
Trending
पिताजी की पुण्यतिथि पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की गौसेवा, गौशाला में कराया पौधरोपण
पिताजी की पुण्यतिथि पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की गौसेवा, गौशाला में कराया पौधरोपण

पिताजी की पुण्यतिथि पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की गौसेवा, गौशाला में कराया पौधरोपण
रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️📰
*रन्तूपुर / प्रतापगढ़।* नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल जी ने अपने पूज्य पिताजी की पुण्यतिथि के पावन अवसर पर आज रन्तूपुर नगर पंचायत की गौशाला में गौसेवा कर पितरों का आशीर्वाद लिया।

इस दौरान उन्होंने गौशाला में सभी गौमाताओं को गुड़ और फल खिलाया और गौशाला परिसर में पौधरोपण भी किया।
अध्यक्ष जी ने कहा कि पितृ पक्ष में गौसेवा का विशेष महत्व होता है जिसका वर्णन वेदों में भी निहित है। पितरों की आत्मा की शांति के लिए गौसेवा सबसे पुण्य का कार्य माना जाता है।

उन्होंने सभी नगरवासियों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा गौमाता की सेवा करें।