अब जिला प्रशासन से सीधे जुड़ सकते हैं नागरिक।
अब जिला प्रशासन से सीधे जुड़ सकते हैं नागरिक।

हथीन। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले का कोई भी नागरिक अब किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सीधे जिला प्रशासन से संपर्क कर सकता है।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए पूरी तरह तत्पर है। इसके लिए प्रशासन ने नागरिकों के लिए कई माध्यम उपलब्ध कराए हैं।
नागरिक अपनी शिकायतें जिला प्रशासन के दूरभाष नंबर – 298160, 298051, 248901 पर दर्ज करवा सकते हैं।
इसके अलावा ईमेल के माध्यम से भी शिकायत भेजी जा सकती है — dcpwl@hry.nic.in पर।
साथ ही सोशल मीडिया के ज़रिए भी अपनी समस्या साझा की जा सकती है — एक्स (Twitter) पर @dcpwl और @DrHarishIAS को टैग कर।
उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि हर नागरिक की समस्या को प्राथमिकता से सुना जाए और समयबद्ध समाधान किया जाए, ताकि जिला पलवल एक संवेदनशील और उत्तरदायी प्रशासनिक व्यवस्था का उदाहरण बन सके।




