गरियाबंदछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

तेज रफ्तार यात्री बस की चपेट में आए बाइक सवार की दर्दनाक मौत, दो घायल

तेज रफ्तार यात्री बस की चपेट में आए बाइक सवार की दर्दनाक मौत, दो घायल

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

तेज रफ्तार यात्री बस की चपेट में आए बाइक सवार की दर्दनाक मौत, दो घायल

हेमचंद नागेश कि रिपोर्ट

गरियाबंद/फिंगेश्वर। गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार यात्री बस की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए फिंगेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यात्री बस छुरा से राजिम की ओर जा रही थी, जबकि बाइक सवार युवक बेलर की दिशा में जा रहा था। ग्राम परसट्ठी के पास दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और बस की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही फिंगेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। दुर्घटनाग्रस्त बस को भी जब्त कर लिया गया है।

 

पुलिस के अनुसार, मृतक की तत्काल पहचान नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जानकारी में उसके बिलासपुर क्षेत्र का निवासी होने की संभावना जताई जा रही है। उसकी शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

 

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। वहीं घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_ _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है। मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है। भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। *प्रशांत दुबे (प्रभात)* सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_   _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है।   मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है।   भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।   *प्रशांत दुबे (प्रभात)*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!