गरियाबंद

आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज परिक्षेत्र कोचवाय का वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न* 

आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज परिक्षेत्र कोचवाय का वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न* 

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज परिक्षेत्र कोचवाय का वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न*

आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज परिक्षेत्र कोचवाय का वार्षिक सम्मेलन रविवार, 1 फरवरी 2026 को ग्राम सड़क परसूली में आयोजित किया गया।

सम्मेलन में जनपद पंचायत अध्यक्ष सोहन ध्रुव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने समाज को एकजुट रहकर निरंतर आगे बढ़ने, शिक्षा को प्राथमिकता देने और युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।सम्मेलन के दौरान समाज प्रमुखों द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए समाज के उन बच्चों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज के साथ-साथ अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।

ऐसे होनहार विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं सहयोग राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों का मनोबल बढ़े और वे आगे भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इस अवसर पर समाज द्वारा यह जानकारी भी दी गई कि आगामी महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिससे समाज में सामाजिक समरसता एवं विवाह संबंधी प्रक्रियाओं को सरल बनाया जा सके। सम्मेलन में समाज के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों ने सभी समाजों से यह अपील की कि वे शिक्षा पर विशेष ध्यान दें तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों, विशेषकर नशा-पान जैसी बुराइयों से दूरी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि शिक्षित और संस्कारवान समाज ही प्रगति की ओर अग्रसर हो सकता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में सभी का सहयोग सराहनीय रहा।

सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_ _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है। मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है। भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। *प्रशांत दुबे (प्रभात)* सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_   _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है।   मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है।   भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।   *प्रशांत दुबे (प्रभात)*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!