गरियाबंद
Trending

गरियाबंद जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई

गरियाबंद जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

गरियाबंद जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में विभाग की टीम ने वृत्त गरियाबंद में दबिश देकर 22 लीटर महुआ शराब जब्त की है। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

जानकारी के अनुसार दिनांक 22 सितंबर 2026 को आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से महुआ शराब का परिवहन एवं बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर आबकारी उपनिरीक्षक नागेश राज श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर कार्रवाई की।

 

 

 

पहली कार्रवाई में आरोपी परदेशी राम साहू पिता चतुर राम साहू उम्र 32 वर्ष निवासी नवाडीह थाना छुरा जिला गरियाबंद को अवैध महुआ शराब के साथ पकड़ा गया। वहीं दूसरी कार्रवाई में आरोपी उगेश ध्रुव पिता बनबोधि उम्र 20 वर्ष निवासी वनलोहझर थाना फिंगेश्वर को गिरफ्तार किया गया।

 

 

 

 

दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 22 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद की गई है। जब्त शराब की बाजार कीमत लगभग 4400 रुपये आंकी गई है। विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) ख, 34(2) और 59 क के तहत 2 अलग-अलग प्रकरण कायम किए हैं।

 

 

 

आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध शराब बिक्री, परिवहन और निर्माण पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर रणवीर शर्मा और जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। आने वाले दिनों में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

 

कार्रवाई के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक नागेश राज श्रीवास्तव के साथ आबकारी स्टाफ मौजूद रहा।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!