जेन-जी कनेक्ट यात्रा पहुंची प्रतापगढ़, कुंडा में हुआ स्वागत*
जेन-जी कनेक्ट यात्रा पहुंची प्रतापगढ़, कुंडा में हुआ स्वागत*

*जेन-जी कनेक्ट यात्रा पहुंची प्रतापगढ़, कुंडा में हुआ स्वागत*
रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️📰
*कुंडा/प्रतापगढ़।* जस्टिस मोर्चा की जेन-जी कनेक्ट यात्रा अपने 35वें दिन मंसूराबाद से होते हुए प्रतापगढ़ पहुंची। कुंडा बाजार में कांग्रेस नेता संदीप त्रिपाठी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों ने यात्रा का स्वागत किया।युवाओं ने शिक्षा, रोजगार, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था व समान अवसर के सवालों पर स्थानीय लोगों से संवाद किया। स्वागत कार्यक्रम में विजय शंकर त्रिपाठी पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष, रामखेलावन सरोज, मो. यूसुफ, मुन्ना यादव, गोविंद सरोज, बच्चा मौर्य, संतोष प्रजापति, संगम लाल मिश्रा किसान यूनियन अध्यक्ष, सत्यम तिवारी, गौरव, संगम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। यात्रा का पड़ाव परियावां में रहा, जहां शिक्षा व रोजगार के मुद्दों पर चर्चा हुई।यात्रा के सदस्यों ने कुंडा विधायक द्वारा जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए भर्त्सना की। कहा कि युवाओं के लोकतांत्रिक अधिकारों के आंदोलन पर सवाल उठाने वाले जेन-जी आंदोलन से भयभीत हैं। यात्रा का उद्देश्य युवाओं के मुद्दों पर चल रहे आंदोलनों को एक मंच पर लाना है।टीम ने प्रतापगढ़ में जर्जर सरकारी स्कूलों व अनियमित रूप से संचालित महाविद्यालयों की स्थिति का भी जायजा लिया और कहा कि समस्याओं की सूची तैयार कर जिला अधिकारियों को सौंपी जाएगी। यात्रा 24 सितंबर को परियावां से आगे बढ़ते हुए रायबरेली जिले में प्रवेश करेगी।




