गरियाबंद

आखिर कब जागेगा PWD विभाग? देवभोग से कैंटपदर सड़क पर कब होगा झाड़ियों का सफाया? एक दिन पहले बुजुर्ग घायल, आज युवक की दर्दनाक मौत

आखिर कब जागेगा PWD विभाग? देवभोग से कैंटपदर सड़क पर कब होगा झाड़ियों का सफाया? एक दिन पहले बुजुर्ग घायल, आज युवक की दर्दनाक मौत

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

आखिर कब जागेगा PWD विभाग? देवभोग से कैंटपदर सड़क पर कब होगा झाड़ियों का सफाया? एक दिन पहले बुजुर्ग घायल, आज युवक की दर्दनाक मौत

 

गिरसूल से देवभोग के बीच झाड़ियों ने सड़क को बनाया संकरा, सोनामुंदी नाला पुल के पास तीखा मोड़ बना ब्लाइंड स्पॉट: एक दिन पहले बुजुर्ग का टूटा पैर, आज स्कूटी-ट्रैक्टर की भिड़ंत में युवक की मौ

/देवभोग_क्या सड़क दुर्घटनाओं की वजह सिर्फ गाड़ियों की तेज रफ्तार है या फिर सड़क किनारे फैली झाड़ियों और विभागीय लापरवाही को भी इसके लिए जिम्मेदार माना जाए? देवभोग से कैंटपदर तक सड़क के दोनों किनारों पर उगी झाड़ियों और गिरसूल से देवभोग के बीच संकरे मार्ग ने राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी है। हालात ऐसे हैं कि सामने से वाहन आने पर साइड देने में भी काफी दिक्कत होती है। वहीं सोनामुंदी नाला पुल के पास स्थित तीखा मोड़ झाड़ियों के कारण ब्लाइंड स्पॉट जैसा बन गया है, जिससे सामने से आने वाले वाहनों को देख पाना मुश्किल हो रहा है। लगातार सामने आ रही दुर्घटनाओं ने अब लोक निर्माण विभाग (PWD) की सड़क सफाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

एक दिन पहले बुजुर्ग का टूटा पैर, रायपुर रेफर_

 

जानकारी के अनुसार, एक दिन पहले गिरसूल निवासी एक बुजुर्ग सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे। हादसे में उनका पैर टूट गया, जिसके बाद उन्हें देवभोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया।

 

आज स्कूटी और ट्रैक्टर की भिड़ंत में गई युवक की जान_

 

वहीं आज देवभोग क्षेत्र में स्कूटी और ट्रैक्टर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में देवभोग निवासी स्कूटी सवार की घटनास्थल पर ही मौत होने की जानकारी सामने आई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग ले जाया गया, जहां स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लगातार दो दिनों में सामने आए इन हादसों ने क्षेत्र के लोगों को चिंता में डाल दिया है।

 

सोनामुंदी नाला पुल का तीखा मोड़ बन रहा खतरे की वजह?_

 

गिरसूल से देवभोग मार्ग पर सोनामुंदी नाला पुल के पास तीखा मोड़ वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। सड़क के दोनों ओर फैली झाड़ियों के चलते मोड़ पर सामने से आने वाले वाहनों का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। सड़क किनारे झाड़ियों की कटाई और नियमित साफ-सफाई नहीं होने से सड़क की वास्तविक चौड़ाई भी प्रभावित हो रही है। 1 साल पहले इसी मोड़ के साफ सफाई ना होने के कारण मुंगझर निवासी का गया था जान आगे नहीं दिखाई देने के वजह सीधे नाले में गाड़ी को दिया था घुसा जिससे मौके पर ही उसकी चली गई थी जान।ऐसे आए दिन घट रही है इसी रोड पे घटना।

 

आखिर PWD विभाग कब जागेगा?_

 

सबसे बड़ा सवाल यह है कि सड़क किनारे झाड़ियों की नियमित कटाई और साफ-सफाई की जिम्मेदारी किसकी है? क्या विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? क्या सोनामुंदी नाला पुल के पास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं?क्षेत्रवासियों की मांग है कि PWD विभाग तत्काल देवभोग से कैंटपदर और गिरसूल-देवभोग मार्ग के दोनों किनारों की झाड़ियों की कटाई कराए। विशेषकर सोनामुंदी नाला पुल के खतरनाक मोड़ पर सड़क की दृश्यता बढ़ाने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए।

 

PWD के SDO से नहीं हो पाया संपर्क_

 

मामले में लोक निर्माण विभाग (PWD) के एसडीओ टेन सिंह सूर्यवंशी से दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर सड़क किनारे झाड़ियों की सफाई और लगातार हो रही दुर्घटनाओं के संबंध में उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया। जिसके चलते विभाग का पक्ष खबर लिखे जाने तक सामने नहीं आ सका।

 

सवाल सिर्फ सड़क की सफाई का नहीं, लोगों की जिंदगी का है। समय रहते सड़क की साफ-सफाई, खतरनाक मोड़ों पर चेतावनी संकेत और सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए तो ऐसी दुर्घटनाओं का खतरा बना रहेगा। अब देखना होगा कि PWD विभाग इन शिकायतों पर कब तक कार्रवाई करता है।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!