*विज्ञापन*
टॉप न्यूज़हरियाणा

गांव रनसीका में गंदगी का बुरा हाल, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

गांव रनसीका में गंदगी का बुरा हाल, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

गांव रनसीका में गंदगी का बुरा हाल, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

हरियाणा से निखिल शर्मा कि रिपोर्ट

रनसीका (हथीन): गांव रनसीका में सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। जगह-जगह फैली गंदगी और कचरे के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री राकेश कौशिक ने आरोप लगाया कि गांव में सफाई के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर सफाई का कोई नामोनिशान दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि यदि सफाई कार्यों पर नियमित रूप से धन खर्च हो रहा है, तो गांव की स्थिति इतनी खराब क्यों है।

 

राकेश कौशिक ने संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत से सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार करने तथा खर्च किए गए धन की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

 

वहीं, इस संबंध में संबंधित विभाग या ग्राम पंचायत का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका। पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!