हरियाणा

हथीन में लगेगा अंत्योदय मेला, जनसंवाद में विधायक ने सुनीं लोगों की समस्याएं

हथीन में लगेगा अंत्योदय मेला, जनसंवाद में विधायक ने सुनीं लोगों की समस्याएं

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

हथीन में लगेगा अंत्योदय मेला, जनसंवाद में विधायक ने सुनीं लोगों की समस्याएं

निखिल शर्मा कि रिपोर्ट

हथीन। स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि आमजन के कल्याण और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से हथीन क्षेत्र में अंत्योदय मेलों का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इन मेलों में परिवार पहचान पत्र (PPP) से जुड़ी विसंगतियों का मौके पर समाधान किया जाएगा, ताकि पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के मिल सके।

विधायक के अनुसार, 21 अगस्त को तहसील कार्यालय बहीन, 27 अगस्त को बीडीपीओ कार्यालय हथीन तथा 25 सितंबर को लघु सचिवालय हथीन में अंत्योदय मेलों का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने क्षेत्र के लोगों से निर्धारित तिथियों पर पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!