E-Paperक्राइमटॉप न्यूज़

गांव पातली खुर्द में हुए जानलेवा हमला में शामिल पांच हजार रुपए के तीन आरोपियों पर कसा शिकंजा।

गांव पातली खुर्द में हुए जानलेवा हमला में शामिल पांच हजार रुपए के तीन आरोपियों पर कसा शिकंजा।

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

गांव पातली खुर्द में हुए जानलेवा हमला में शामिल पांच हजार रुपए के तीन आरोपियों पर कसा शिकंजा।

निखिल शर्मा हथीन की रिपोर्ट 

 

आरोपियों की पहचान गांव पातली खुर्द निवासी राहुल सचिन, एवं सुरेश के रूप में हुई है।

 

सीआईए पलवल प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार के अनुसार दिनांक 28 मार्च को शिकायतकर्ता लखनपाल ने दी शिकायत में बताया कि हम गांववासी शामलात देह की जमीन पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे, जिस पर आर. सी. अग्रवाल नामक व्यक्ति ने राजस्व रिकॉर्ड में गलत तरीके से अपना नाम दर्ज करा लिया था। आरोप है कि अशोक पुत्र रघुवीर, आर. सी. अग्रवाल के कहने पर ट्रैक्टर से जमीन को जोतने के लिए आया था। जब धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने उसे रोकने की कोशिश की, तो अशोक अपने परिवार और बाहरी बदमाशों को हथियार (देसी कट्टा, पिस्तौल, कुल्हाड़ी, हथौड़ा, लाठी-डंडा) लेकर मौके पर आ गया।

आरोपियों ने धरना दे रहे ग्रामीणों पर जान से मारने की नीयत से सीधा फायर किया और हवा में भी गोलियां चलाईं तथा हथौड़ों, सरियों से व डंडों तथा लात-घूंसों से मारपीट की। लखनपाल ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने जाते-जाते धमकी दी कि धरना प्रदर्शन खत्म कर दें, वरना जान से हाथ धोना पड़ेगा। इस वारदात में विपिन, विनोद, राहुल और मनोज घायल हो गए जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल 9 आरोपियों सुभाष,अर्जुन उर्फ गजराज, डालचंद ,यादराम उर्फ विक्की, राहुल, प्रकाश विहार पलवल निवासी विशेष, भारतपाल तथा पांच हजार का इनामी आरोपी बलराम व पातली खुर्द गांव निवासी अशोक व श्रीपाल निवासी गौरेला मोहल्ला पलवल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!