E-Paper

जिले में मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर हुआ सक्रिय, फेक न्यूज पर रहेगी पैनी नजर।

जिले में मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर हुआ सक्रिय, फेक न्यूज पर रहेगी पैनी नजर।

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

जिले में मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर हुआ सक्रिय, फेक न्यूज पर रहेगी पैनी नजर।

 

निखिल शर्मा हथीन की रिपोर्ट 

 

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि आगामी चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिले में मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर सक्रिय कर दिया गया है।

 

उन्होंने कहा कि यह सेंटर विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित होने वाली खबरों, सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य सूचनाओं पर लगातार नजर रखेगा, ताकि भ्रामक, फेक एवं चुनाव संबंधी गलत जानकारी पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

 

डॉ. छिल्लर ने बताया कि मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर के माध्यम से मतदाताओं तक सही, प्रमाणिक और तथ्यात्मक जानकारी पहुंचाने में सहायता मिलेगी। यह सेंटर सप्ताह के सातों दिन कार्यरत रहेगा और चुनावी गतिविधियों की नियमित निगरानी करेगा।

 

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी खबर या सूचना को साझा करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें तथा अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं से बचें।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!