E-Paperउत्तर प्रदेश

पट्टी कोतवाली का नया प्रभारी कक्ष एसपी कार्यालय से भी सुंदर : एसपी दीपक भूकर*

पट्टी कोतवाली का नया प्रभारी कक्ष एसपी कार्यालय से भी सुंदर : एसपी दीपक भूकर*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*पट्टी कोतवाली का नया प्रभारी कक्ष एसपी कार्यालय से भी सुंदर : एसपी दीपक भूकर*

*प्रभारी निरीक्षक आनंदपाल सिंह भदौरिया की कार्यशैली की सराहना, कहा – थाने पर ही हो रहा शिकायतों का निस्तारण*

 

गुलाब जयसवाल कि रिपोर्ट

*पट्टी/प्रतापगढ़।* पट्टी कोतवाली परिसर में शुक्रवार को नवनिर्मित प्रभारी निरीक्षक कक्ष एवं भोजनालय का भव्य लोकार्पण किया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर दोनों का उद्घाटन किया।

लोकार्पण के बाद एसपी ने नवनिर्मित प्रभारी निरीक्षक कक्ष का निरीक्षण किया। कक्ष की सुंदरता, साफ-सफाई और आधुनिक व्यवस्थाओं को देखकर एसपी ने कहा कि “पट्टी कोतवाली का यह नया कक्ष तो एसपी कार्यालय से भी सुंदर बना है।” उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जमकर सराहना की।

इस दौरान एसपी दीपक भूकर ने प्रभारी निरीक्षक आनंदपाल सिंह भदौरिया की कार्यशैली की भी मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जब से आनंदपाल सिंह भदौरिया ने पट्टी कोतवाली का चार्ज संभाला है, तब से जनसुनवाई व्यवस्था में बड़ा सुधार हुआ है। थाने पर ही फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनका त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। इसका सीधा परिणाम है कि अब एसपी कार्यालय में पट्टी क्षेत्र से आने वाले फरियादियों की संख्या में काफी कमी आई है।

एसपी ने कहा कि थाने स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान होना अच्छी पुलिसिंग का संकेत है। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को बधाई देते हुए इसी तरह ईमानदारी से कार्य करने की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम में एसडीएम पट्टी पूर्णेन्द्र मिश्रा, सीओ पट्टी, वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!