उत्तर प्रदेश

दिन हो या रात, गौ माता की सेवा में समर्पण नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार

दिन हो या रात, गौ माता की सेवा में समर्पण नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार 

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

प्रतापगढ़ से पत्रकार प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट 

 

दिन हो या रात, गौ माता की सेवा में समर्पण नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार

प्रतापगढ़

कटरा गुलाब सिंह नगर पंचायत क्षेत्र के एजका स्थित गौशाला में गौ माता एवं गौवंश की देखभाल को लेकर सराहनीय व्यवस्था देखने को मिल रही है नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार यादव (मुन्ना) ने रात के अंधेरे में भी गौशाला पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और केयर टेकर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए उनके इस प्रयास से यह संदेश स्पष्ट होता है कि गौ सेवा के लिए समय की कोई सीमा नहीं होती।

 

गौशाला में वर्तमान में साढ़े तीन सौ से अधिक गाय एवं गौवंश सुरक्षित रूप से संरक्षित हैं यहां साफ-सफाई की उत्तम व्यवस्था के साथ-साथ चारा, पानी, इलाज और देखभाल पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है चारे में भूसा और चोकर की समुचित व्यवस्था है, वहीं ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था तथा गौशाला के चारों ओर पन्नी लगाकर उचित संरक्षण किया गया है बीमार गौवंश के उपचार हेतु समय-समय पर पशु चिकित्सकीय देखरेख भी सुनिश्चित की जाती है।

 

नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार यादव (मुन्ना) ने कहा कि गौशाला की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी चारा-पानी से लेकर इलाज तक हर पहलू पर निरंतर निगरानी रखी जाती है और गौशाला में कार्यरत कर्मचारियों के साथ नियमित बैठक कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए जाते हैं।

 

स्थानीय लोगों ने भी एजका गौशाला की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह क्षेत्र में साफ-सफाई, स्वच्छता, बिजली, चारा-पानी और समुचित देखभाल के मामले में अपने आप में एक मिसाल है।

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!