भाजपा महिला मोर्चा में बबिता तिवारी को प्रदेश की जिम्मेदारी*
भाजपा महिला मोर्चा में बबिता तिवारी को प्रदेश की जिम्मेदारी*

*भाजपा महिला मोर्चा में बबिता तिवारी को प्रदेश की जिम्मेदारी*
रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️📰*
*प्रदेश मंत्री बनाए जाने से संगठन में बढ़ी भूमिका, कार्यकर्ताओं में उत्साह*
सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी नेत्री बबिता तिवारी को भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाया गया है। प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है।
संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहीं बबिता तिवारी को मिली नई जिम्मेदारी से महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय गतिविधियों में उनकी भूमिका बढ़ गई है। प्रदेश मंत्री के रूप में वह संगठनात्मक कार्यक्रमों को गति देने, महिला कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पार्टी के अभियानों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में भूमिका निभाएंगी।
नई जिम्मेदारी की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने बबिता तिवारी को बधाई दी। उन्होंने भाजपा नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और सक्रियता से निर्वहन करेंगी।




