सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं*
सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं*

*सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं*
रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️📰
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, सीओ कुंडा और एसडीएम ने की जनसुनवाई
कुंडा/प्रतापगढ़। शनिवार को तहसील कुंडा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय, क्षेत्राधिकारी कुंडा शिव नारायण वैस एवं उपजिलाधिकारी कुंडा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
जनसुनवाई के दौरान तहसील पहुंचे लोगों ने विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों को शिकायतों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही फरियादियों को उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया गया।
प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस के माध्यम से आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनके निस्तारण की प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।




