कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट कांड: IG प्रयागराज की बड़ी कार्रवाई, 1 इंस्पेक्टर और 6 दरोगा सस्पेंड*
कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट कांड: IG प्रयागराज की बड़ी कार्रवाई, 1 इंस्पेक्टर और 6 दरोगा सस्पेंड*

*कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट कांड: IG प्रयागराज की बड़ी कार्रवाई, 1 इंस्पेक्टर और 6 दरोगा सस्पेंड*
प्रयागराज मंडल व्योरो प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट
*कौशांबी / प्रयागराज।* पिपरी थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्ला शहबाजी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट कांड में IG रेंज प्रयागराज अजय मिश्र ने बड़ी कार्रवाई की है। लापरवाही बरतने पर 1 इंस्पेक्टर और 6 उपनिरीक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।

दरअसल 31 अगस्त 2026 को सुबह 11:30 बजे इस अवैध फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई थी और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस संबंध में थाना पिपरी पर मु.अ.सं. 219/2026 दर्ज किया गया था।
प्रेस नोट के मुताबिक फैक्ट्री मालिक नौशाद अली पुत्र निजामुद्दीन का लाइसेंस अनियमितता के चलते 04.04.2024 को ही निलंबित किया जा चुका था। अक्टूबर 2024 में अवैध रूप से कारखाना चलाने पर उसके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भी भेजा गया था, लेकिन जेल से छूटते ही उसने फिर से अवैध कारखाना शुरू कर दिया।
आरोपी के जेल से छूटने से लेकर विस्फोट की तिथि तक पिपरी थाने और चौकी चायल पर तैनात रहे अधिकारियों पर अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप है। इसी लापरवाही पर IG ने 01.09.2026 को कार्रवाई की है।
निलंबित होने वालों में तत्कालीन थानाध्यक्ष पिपरी निरीक्षक शिवचरण राम, उ.नि. विकास सिंह, विनय सिंह, अजीत कुमार सिंह, अभिषेक गुप्ता, मनीष पाल और अमित द्विवेदी शामिल हैं।




