Uncategorized

धान तस्करों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा अब तक के तस्करों का  तीसरा कार्यवाही   

धान तस्करों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा अब तक के तस्करों का  तीसरा कार्यवाही   

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

धान तस्करों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा अब तक के तस्करों का  तीसरा कार्यवाही

 

 

 

 

 

— अमलीपदर तहसीलदार सुशील कुमार भोई फिर से बने सुर्खियों का केंद्र। शुक्रवार को तहसीलदार ने ध्रुवागुड़ी-उसरी जोड़ मार्ग पर एक ट्रैक्टर(C G 04 MY 4958) में अवैध रूप से भरे करीब 100 बोरी धान जब्त किए। ट्रैक्टर चालक दस्तावेज़ नहीं दिखा सका, जिसके बाद वाहन को अमलीपदर थाना के सुपुर्द कर दिया गया।

 

प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभी शुरू नहीं हुई है, इसके बावजूद धान तस्करी जोर-शोर से जारी है। बताया जा रहा है कि तस्कर किसानों से सस्ते में धान खरीदकर अपने गोदामों में भंडारण कर रहे हैं, ताकि बाद में ऊंचे दाम पर बेच सकें। लगातार मीडिया रिपोर्ट्स के बावजूद सीमाई इलाकों में वेरिफिकेशन की कमी पर भी सवाल उठने लगे हैं।

 

तहसीलदार सुशील कुमार भोई ने कहा — “कोई भी व्यक्ति यदि अवैध रूप से धान का परिवहन करता पाया गया, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। कानून सभी के लिए बराबर है।”

 

सरकार को हर साल लाखों-करोड़ों रुपये का नुकसान इस तरह की तस्करी से होता है। इसे रोकने के लिए उच्च स्तर पर बैठकें हो चुकी हैं और जल्द ही सीमा नाकों पर बैरिकेटिंग लगाई जाएगी।

 

फिलहाल अमलीपदर तहसीलदार का यह “सिंघम स्टाइल” एक बार फिर चर्चा में है। जनता उम्मीद कर रही है कि यह कार्रवाई सिर्फ एक शुरुआत न होकर, धान तस्करी के खिलाफ एक निर्णायक कदम साबित होगी।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!