गरियाबंदछत्तीसगढ़

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

साहसिक शिविर में चयनित हुए सौरव साहू – गोहरापदर महाविद्यालय का गौरव बढ़ा

 

शासकीय नवीन महाविद्यालय गोहरापदर, जिला गरियाबंद के एनएसएस इकाई के स्वयंसेवक सौरव साहू (बी.कॉम तृतीय सेमेस्टर) का चयन 10 से 19 नवंबर 2025 तक हिमाचल प्रदेश के मनाली स्थित अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान (ABVIMAS) में आयोजित होने वाले साहसिक शिविर के लिए हुआ है। सौरव का चयन उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के आधार पर किया गया है।

 

यह शिविर राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें देशभर के चुनिंदा स्वयंसेवकों को पर्वतारोहण, ट्रैकिंग, आपदा प्रबंधन, नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क एवं व्यक्तित्व विकास जैसे विषयों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

 

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. टी. एस. सोनवानी ने सौरव की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह अवसर छात्र के व्यक्तित्व विकास एवं नेतृत्व कौशल को नई दिशा देगा तथा महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है।एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी श्री सनत कुमार ने बताया कि सौरव साहू की लगन, अनुशासन एवं सेवाभाव के कारण उनका चयन संभव हुआ। उन्होंने सौरव को सफल प्रशिक्षण एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

सौरव साहू ने चयन हेतु मार्गदर्शन व सहयोग के लिए महाविद्यालय प्रबंधन व एनएसएस इकाई के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि वे शिविर में छत्तीसगढ़ और अपने महाविद्यालय का नाम रोशन करने का पूरा प्रयास करेंगे।

 

सौरव की इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिसर में हर्ष का वातावरण है, अभाविप जिला संयोजक क्षितिजनारायण तिवारी,नगर मंत्री लिकेश नागेश, कृष्णकांत वैष्णव,मनीष सिन्हा ने बधाई दी तथा छात्रों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।

सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_ _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है। मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है। भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। *प्रशांत दुबे (प्रभात)* सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_   _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है।   मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है।   भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।   *प्रशांत दुबे (प्रभात)*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!