गरियाबंद
Trending

महानदी पुल पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पुल से नीचे गिरे; एक की मौत

महानदी पुल पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पुल से नीचे गिरे; एक की मौत

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

महानदी पुल पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पुल से नीचे गिरे; एक की मौत

 

हेमचंद नागेश कि रिपोर्ट 

 

राजिम। राजिम से नवापारा की ओर आ रहे बाइक सवार दो लोगों को महानदी पुल पर एक पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार देवेंद्र शर्मा (55) पुल से नीचे जा गिरे, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं उनके साथी सुनील जैन घायल हो गए।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार दोनों बाइक सवार राजिम निवासी बताए जा रहे हैं और राजिम से नवापारा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान महानदी पुल पर पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद पिकअप वाहन पुल पर ही अटक गया, जबकि बाइक सवार नीचे जा गिरे।

 

पिकअप वाहन धमतरी-साकरा क्षेत्र का बताया जा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार पिकअप चालक के नशे की हालत में होने की बात सामने आई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी। घायल सुनील जैन को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों और पिकअप चालक की स्थिति समेत पूरे मामले की जांच की जा रही है।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!