गरियाबंद

पर्यटन स्थल में लुट के आरोपी गिरफतार

पर्यटन स्थल में लुट के आरोपी गिरफतार

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

गरियाबंद छत्तीस पर्यटन स्थल में लुट के आरोपी गिरफतार

जतमई-घटारानी मार्ग पर बड़ी वारदात हुई है, जहां घूमने आए तीन युवकों से सात बदमाशों ने बाइक ओवरटेक कर उन्हें घेर लिया, गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और तीन मोबाइल फोन व 4400 रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। बिराजपाली निवासी तुलेश्वर सेन अपने दोस्तों डिगेश्वर यादव और कलीराम यादव के साथ 18 नवंबर को केडियामा गांव के पास पहुंचे थे, तभी तीन मोटरसाइकिलों में आए सात युवकों ने चाबी छीनकर हाथापाई शुरू कर दी। घटना के बाद पीड़ित युवक घर लौटे और 19 नवंबर को छुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों—सत्यम उर्फ गोलू साहू, हेमंत उर्फ हिरेश साहू, करण साहू और टिकू उर्फ टिकेश्वर यादव—को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक नाबालिग समेत तीन आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि यह गंभीर वारदात है और शेष आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!