गरियाबंदछत्तीसगढ़

समर्थन मूल्य में मक्का खरीदी प्रारंभ करने की मांग को लेकर मैनपुर में सैकड़ो किसानों ने रैली निकाल एसडीएम को सौपा ज्ञापन 

समर्थन मूल्य में मक्का खरीदी प्रारंभ करने की मांग को लेकर मैनपुर में सैकड़ो किसानों ने रैली निकाल एसडीएम को सौपा ज्ञापन 

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

समर्थन मूल्य में मक्का खरीदी प्रारंभ करने की मांग को लेकर मैनपुर में सैकड़ो किसानों ने रैली निकाल एसडीएम को सौपा ज्ञापन

 

किसानों ने दी चेतावनी एक सप्ताह के भीतर मक्का खरीदी प्रारंभ नहीं होने पर करेंगे उग्र आंदोलन

 

गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर एवं देवभोग क्षेत्र में हजारो हेक्टेयर में सैकड़ो किसानों के द्वारा मक्का की फसल लिया गया है, अन्य वर्षो में छत्तीसगढ शासन द्वारा धान खरीदी के साथ ही मक्का खरीदी प्रारंभ किया जाता था लेकिन इस वर्ष अब तक समर्थन मूल्य में मक्का खरीदी को लेकर कोई तैयारी नजर नही आ रही है मैनपुर देवभोग क्षेत्र में अब तक मक्का की समर्थन मूल्य पर खरीदी नही किये जाने से क्षेत्र के सैकडो किसान परेशान है, और लगातार सहकारी सोसाईटियों का चक्कर लगा रहे है, खुन पसीने की मेहनत की कमाई मक्का को औने-पौने दामो पर बिचौलियों को बेचने के लिए मजबूर हो रहे है जिसके चलते परेशान किसानों ने आज सोमवार को किसान संघर्ष समिति के बैनर तले मैनपुर में रैली निकाल नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा कर मांग किया है कि एक सप्ताह के भीतर समर्थन मूल्य पर मक्का खरीदी प्रारंभ किया जाए अन्यथा किस मजबूरन सड़क की लड़ाई लड़ने मजबूर होंगे और एक सप्ताह बाद उग्र आंदोलन धरना प्रदर्शन चक्का जाम करने की चेतावनी दी है,

 

किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष टीकम कपिल, जनपद सदस्य सुकचंद ध्रुव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, वरिष्ठ किसान नेता प्रेमसाय जगत ने बताया गरियाबंद जिले के मैनपुर देवभोग क्षेत्र में 20 हजार से भी अधिक हेक्टेयर में सैकड़ो किसानो के द्वारा भारी पैमाने पर मक्के की फसल हर वर्ष की भांति लिया गया है लेकिन अब तक समर्थन मुल्य मे खरीदी नही प्रारंभ होने से किसान मजबूरन 1500 से 1600 के बीच बेचने मजबूर हो रहे है। लगातार उच्च अधिकारियों से मक्का खरीदी प्रारंभ करने की मांग को लेकर आवेदन किया जा रहा है लेकिन हमारें इस गंभीर समस्या की ओर शासन प्रशासन द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है,किसानो ने बताया मक्के की फसल को बहुत सहेज कर रखा और बारिश में काफी नुकसान हुआ खाद बीज महंगे हो गए है फसल जब कट कर तैयार हो गई है तो अभी तक समर्थन मुल्य में खरीदी प्रारंभ नही हुआ है जिसके करण कई किसान मजबूरन औने-पौने दाम पर मक्का बेचने मजबूर हो रहे है।

इस दौरान सैकड़ो की संख्या में किसान उपस्थित थे एवं पुलिस के अधिकारी पुलिस बल तैनात थे

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!