गरियाबंदछत्तीसगढ़

नवाखाई पर्व की तिथि बदलने की मांग, जिला पंचायत अध्यक्ष ने कलेक्टर से की मुलाकात

नवाखाई पर्व की तिथि बदलने की मांग, जिला पंचायत अध्यक्ष ने कलेक्टर से की मुलाकात

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

नवाखाई पर्व की तिथि बदलने की मांग, जिला पंचायत अध्यक्ष ने कलेक्टर से की मुलाकात

गरियाबंद से हेमचंद नागेश कि रिपोर्ट 

गरियाबंद। क्षेत्र में पारंपरिक रूप से मनाए जाने वाले नवाखाई पर्व की निर्धारित तिथि में संशोधन की मांग को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गौरीशंकर कश्यप ने आज कलेक्टर महोदय, गरियाबंद से भेंट की। उन्होंने पूर्व निर्धारित 18 सितंबर 2026 के स्थान पर 15 सितंबर 2026 को नवाखाई पर्व मनाए जाने हेतु आवश्यक संशोधन किए जाने का अनुरोध किया।

 

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कश्यप ने कहा कि नवाखाई पर्व क्षेत्र की लोकपरंपरा, संस्कृति और सामाजिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इसकी तिथि निर्धारण में स्थानीय परंपराओं एवं क्षेत्रवासियों की भावनाओं को विशेष महत्व दिया जाना आवश्यक है।

 

उन्होंने कलेक्टर से आग्रह किया कि क्षेत्र की परंपरा एवं स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए नवाखाई पर्व की तिथि 15 सितंबर 2026 निर्धारित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाए।

नवाखाई पर्व की तिथि में संशोधन को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा की गई इस पहल का क्षेत्रवासियों ने स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!