प्रयागराज में पत्रकार एलएन सिंह की नृशंस हत्या, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज में पत्रकार एलएन सिंह की नृशंस हत्या, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

प्रयागराज में पत्रकार एलएन सिंह की नृशंस हत्या, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज । संगम नगरी प्रयागराज में कानून व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। सिविल लाइंस इलाके में प्रसिद्ध पत्रकार एलएन सिंह पर चाकू से हमला किया गया, जिसमें उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने पत्रकार पर 20 से 25 वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एलएन सिंह लंबे समय तक समाचार चैनल के लिए पत्रकारिता कर रहे थे और अपने पेशे में सम्मानित माने जाते थे।
इस घटना से पहले दलित रवींद्र कुमार की हत्या के बाद से ही इलाके में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर नाराजगी बढ़ रही थी। अब पत्रकार की नृशंस हत्या ने प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है।आरोपी विशाल मुठभेड़ मे घायल।इस प्रकार की घटना के बाद पत्रकार संगठन ने पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर मांग रखी है।एक पत्रकार की हत्या और दूसरे पत्रकार आनंद श्रीवास्तव के घर पर चढ़कर जान से मारने की धमकी दी गई , अब अगर तुरंत कार्रवाई ना करवाई गई संगठनों के द्वारा तो पत्रकारों का वजूद और पत्रकारिता खतरे में आ जाएगी। हम सभी पत्रकार इस जगह में हत्याकांड की निंदा करते हैं । अपराधियों की गिरफ्तारी और धमकी देने वालों के प्रति कड़ी कार्रवाई और पत्रकार सुरक्षा की मांग करते हैं।




