Uncategorized

श्री श्याम जन्मोत्सव पर हथीन से पलवल तक निकलेगी भव्य निशान यात्रा।

श्री श्याम जन्मोत्सव पर हथीन से पलवल तक निकलेगी भव्य निशान यात्रा।

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

श्री श्याम जन्मोत्सव पर हथीन से पलवल तक निकलेगी भव्य निशान यात्रा।

संवाददाता निखिल शर्मा की रिपोर्ट

 

 

 

 

हथीन।श्री श्याम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 1 नवंबर 2025 (शनिवार) को श्री श्याम संकीर्तन मंडल, हथीन की ओर से भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

यह यात्रा सुबह 6:15 बजे श्री बांके बिहारी जी मंदिर, हथीन से प्रारंभ होकर प्राचीन श्री बाग वाला हनुमान मंदिर और खाटू श्याम जी मंदिर से होती हुई श्री श्याम पंचवटी धाम, पलवल पहुंचेगी।

 

यात्रा में बड़ी संख्या में श्याम भक्त शामिल होंगे, जो “हाथों में लेकर निशान चले रे, हम तो सारे बाबा के धाम चले रे” जैसे भजनों पर झूमते हुए बाबा श्याम के जयकारे लगाएंगे। पूरे मार्ग में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

 

आयोजकों ने सभी श्याम प्रेमियों से सादर निवेदन किया है कि वे इस पावन यात्रा में परिवार सहित शामिल होकर बाबा श्याम के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित करें।

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!