गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत गोहरापदर में देशभक्ति के अभूतपूर्व उत्साह के साथ विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया
गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत गोहरापदर में देशभक्ति के अभूतपूर्व उत्साह के साथ विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत गोहरापदर में देशभक्ति के अभूतपूर्व उत्साह के साथ विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद एवं छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा और जनप्रतिनिधि भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी हाथों में राष्ट्रध्वज थामे शामिल हुए यात्रा के दौरान क्षेत्र भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा।
शहीदों के बलिदान को किया याद – तिरंगा यात्रा के दौरान जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद एवं छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने देश की आजादी और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों को नमन किया। उन्होंने कहा देश के लिए अमर होने वाले शहीदों को हम नमन करते हैं। आज हम जिस आजाद और सुरक्षित भारत में सांस ले रहे हैं, वह हमारे अमर शहीदों के अप्रतिम त्याग, तपस्या और महान बलिदान का ही परिणाम है। देश उनके इस ऋण को कभी नहीं भूल सकता। श्री साहू इस अवसर पर विभाजन की विभिषिका पर कहा कि 1947 में देश को स्वतंत्रता मिली, लेकिन इसी के साथ भारत के विभाजन का दर्द भी करोड़ों लोगों को सहना पड़ा। लाखों परिवारों को अपना घर, अपनी जमीन और अपनी जन्मभूमि छोड़कर अनजान स्थानों की ओर पलायन करना पड़ा। असंख्य लोगों ने अपनों को खोया और विभाजन की हिंसा ने समाज के हृदय पर गहरे घाव छोड़े। विभाजन केवल भू-भाग का बंटवारा नहीं था, बल्कि यह मानवता के सामने खड़ी एक बड़ी त्रासदी थी। उस समय जिन लोगों ने अपना सब कुछ खो दिया, उनके संघर्ष, साहस और धैर्य को हम आज श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं।
श्री साहू ने आगे कहा आज आवश्यकता है कि हम जाति, भाषा, क्षेत्र और संप्रदाय के भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्र की एकता और अखंडता को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें। हमारा भारत तभी मजबूत बनेगा, जब हम एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनेंगे और राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखेंगे। तिरंगा यात्रा के प्रभारी एवं मंडल प्रभारी योगेश शर्मा ने कहा आज हम सभी के लिए यह अत्यंत गौरव और सौभाग्य का अवसर है कि हम अपने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सम्मान में इस तिरंगा यात्रा में एकत्रित हुए हैं।
इस तिरंगा यात्रा में प्रमुख मंडल प्रभारी योगेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष भोजराज सिन्हा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती मोहना नेताम, पुनीत राम सिन्हा, लंबोदर साहू, मोहित यादव, तुलसी निधि, रोशन अवस्थी, प्रकाश कश्यप, श्रीमती ममता पाथर, खीर सिंह पुजारी, प्रेमसिंग यादव, गणेश नागेश, देवानंद पाथर, दीपचंद कश्यप, सरोज यादव, तुलसीराम नागेश, छगनलाल नागेश, सोहन साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता ग्रामीणजन स्कूली छात्राएं उपस्थित थे




