उत्कृष्ट कार्य के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
उत्कृष्ट कार्य के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
निखिल शर्मा कि रिपोर्ट
पलवल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पलवल जिले में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान पुलिस विभाग की महिला टुकड़ी ने भव्य परेड में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया।
जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पुलिस अधीक्षक नीतिश अग्रवाल के कुशल निर्देशन में जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। जिला स्तरीय समारोह में प्रदेश के कानून एवं विधायी मामलों के राज्य मंत्री गौरव गौतम ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
इस दौरान हथीन में विधायक मोहम्मद इसरायल तथा होडल में विधायक हरेंद्र सिंह ने भी ध्वजारोहण किया और स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
समारोह में जिला पुलिस की पुरुष एवं महिला टुकड़ियों के साथ होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट एवं गाइड सहित विभिन्न टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। भव्य परेड के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।
पुलिस अधीक्षक नीतिश अग्रवाल के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले में उत्कृष्ट कार्य करने, अपराध नियंत्रण तथा अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिला एवं मंडल स्तर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
वहीं, पुरस्कार वितरण के दौरान जिला पुलिस की महिला टुकड़ी को भव्य परेड में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह में पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य की सराहना की गई।




