हरियाणा

हथीन रेस्ट हाउस में युवा इनेलो की बैठक, संगठन विस्तार पर जोर।

हथीन रेस्ट हाउस में युवा इनेलो की बैठक, संगठन विस्तार पर जोर।

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

हथीन रेस्ट हाउस में युवा इनेलो की बैठक, संगठन विस्तार पर जोर।

 

निखिल शर्मा हथीन की रिपोर्ट

 

हथीन। स्थानीय रेस्ट हाउस में शुक्रवार को युवा इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता युवा हल्का अध्यक्ष आलोक कुमार ने की। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ने पर विशेष चर्चा की गई।

 

बैठक को संबोधित करते हुए आलोक कुमार ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने युवाओं से इनेलो की नीतियों और विचारधारा से जुड़कर संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान किया।

 

बैठक के मुख्य अतिथि इनेलो के जिला अध्यक्ष महेंद्र चौहान ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जन-जन तक इनेलो की नीतियों को पहुंचाएं और संगठनात्मक गतिविधियों को और गति दें। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।

 

बैठक में जिला अध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) डॉ. असगर हुसैन, महेश रावत बहीन, सुभाष फिरोजपुर, उदय सरपंच फिरोजपुर, जवाहर सिंह रावत, खुर्शीद चेयरमैन चिल्ली, डॉ. प्रभु दयाल, बैकवर्ड सेल के ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार, प्रदीप महाबली, राहुल, मौसिम और इरफान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

बैठक का मुख्य उद्देश्य युवाओं को संगठन से जोड़ना, संगठन का विस्तार करना तथा आगामी कार्यक्रमों के लिए रणनीति तैयार करना रहा।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!