हरियाणा
₹5 हजार का इनामी आरोपी तुषार बल्लभगढ़ से गिरफ्तार
₹5 हजार का इनामी आरोपी तुषार बल्लभगढ़ से गिरफ्तार

₹5 हजार का इनामी आरोपी तुषार बल्लभगढ़ से गिरफ्तार
निखिल शर्मा कि रिपोर्ट
पलवल/फरीदाबाद, 1 अगस्त 2026:
गांव फुलवाड़ी निवासी तुषार को पुलिस ने तिगांव रोड, बल्लभगढ़ से पकड़ा। वह थाना कैंप, पलवल के मुकदमा संख्या 825 (16 दिसंबर 2025) में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था।
उस पर BNS की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज था और IG रेवाड़ी द्वारा ₹5,000 का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई कर 1 अगस्त 2026 को उसे गिरफ्तार किया।
अन्य मामले:
– मुकदमा संख्या 32/2023, थाना कैंप, पलवल
– मुकदमा संख्या 09/2026, थाना छांयसा, फरीदाबाद
पुलिस आगे की जांच कर रही है।




