पलवल के डिजिटल मीडिया पत्रकारों ने पूर्व विधायक दीपक मंगला को दी बधाई
पलवल के डिजिटल मीडिया पत्रकारों ने पूर्व विधायक दीपक मंगला को दी बधाई

पलवल के डिजिटल मीडिया पत्रकारों ने पूर्व विधायक दीपक मंगला को दी बधाई
निखिल शर्मा कि रिपोर्ट
पलवल। हरियाणा प्रदेश में प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पूर्व विधायक दीपक मंगला का पलवल के डिजिटल मीडिया पत्रकारों ने हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। पत्रकारों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और अनुभव का लाभ संगठन तथा प्रदेश के विकास में मिलेगा।
इस अवसर पर पत्रकारों ने कहा कि दीपक मंगला लंबे समय से जनसेवा और सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है। सभी पत्रकारों ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और प्रदेश के हित में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।