उत्तर प्रदेश

जेठवारा पुलिस ने सड़क जाम कर हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार*  

जेठवारा पुलिस ने सड़क जाम कर हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार*  

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*जेठवारा पुलिस ने सड़क जाम कर हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार*

_पुलिस से अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप, एक का आपराधिक इतिहास भी खंगाला गया_

प्रतापगढ़ से आर के पांडे कि रिपोर्ट

*प्रतापगढ़।* थाना जेठवारा पुलिस ने सड़क दुर्घटना के बाद शव रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने और पुलिस टीम से अभद्रता करने के मामले में 2 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी –

पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कानूपुर से घटना में नामजद 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान 1. रामसिंह पुत्र स्व. तेज बहादुर सिंह, उम्र 50 वर्ष* एवं 2. अशोक कुमार विश्वकर्मा पुत्र रामजतन विश्वकर्मा, उम्र 36 वर्ष निवासीगण ग्राम कानूपुर, थाना जेठवारा के रूप में हुई है।

पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि दिनांक 31.07.2026 को दुर्घटना के बाद उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर शव को सड़क पर रखकर जाम लगाया था और पुलिस द्वारा समझाने पर विरोध किया था।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त रामसिंह का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध मारपीट, सड़क दुर्घटना एवं आचार संहिता उल्लंघन जैसे कई मुकदमे पूर्व में दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

उ0नि0 अरुण मौर्या, हे0का0 राकेश सिंह, का0 शैलेश चौहान, रि0का0 साहिल कुमार, रि0का0 रोहित कुमार गौंड, थाना जेठवारा।

_पुलिस का कहना है कि जनपद में लोक व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!