उत्तर प्रदेशधर्म

बाबा भयहरण नाथ धाम में प्रबन्ध समिति की बैठक संपन्न”

5 दिसंवर को होने वाले वार्षिक अधिवेशन  के आयोजन की रणनीति तय

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

प्रतापगढ़। प्रसिद्ध पांडव कालीन धार्मिक, ऐतिहासिक व पर्यटक स्थल भयहरण नाथ धाम के प्रबन्ध समिति की बैठक हुई। बैठक में विश्व स्वयं सेवक दिवस पर गत वर्षो की भाँति भव्यता से वार्षिक अधिवेशन मनाया जाना तय हुआ। तय हुआ की धाम के 25 वर्ष पूर्ण होने पर धाम के इतिहास , खंड काव्य के साथ साथ अभी तक की प्रमुख गतिविधियों व आयोजनों तथा प्रगति व प्रमुख आदेशो को समाहित कर श्री भयहरण नाथ धाम महाग्रंथ के प्रकाशन का निर्णय लिया गया।

धाम के अध्यक्ष आचार्य राज कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित भयहरण नाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान के प्रबन्ध समिति की बैठक व स्थलीय भ्रमण व निरीक्षण हुआ। महासचिव समाज शेखर ने उपाध्यक्ष वित्त राजीव नयन मिश्र व संरक्षक हीरा लाल के साथ धाम परिसर का भ्रमण कर सभी व्यवस्था का जायजा लिया। मेला व मंदिर परिसर में निरंतर साफ सफाई हेतु संबंधित मंदिरों के पुजारी व व्यवस्था समितियों के साथ साथ स्वच्छता नायक के कार्यो की सराहना करते हुए निरंतर स्वच्छता बनाये रखने की अपील की। तदोपरांत मुख्य शिवलिंग का पूजन प्रबन्ध समिति सदस्यों व धर्म पत्नी प्रीति समाज के साथ किया।

 

धाम की गतिविधियों में जन सहयोग व लोक भागीदारी को और सुव्यवस्थित करने हेतु शीघ् ही पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार सभी के सहयोग व सहभागिता से भयहरण नाथ धाम सामाजिक विकास ट्रस्ट के गठन का प्रस्ताव अध्यक्ष ने रखा जिस पर तय हुआ की 2015, 2018 व 2022 व उसके पश्चात अभी तक हुए सभी निर्णय को ध्यान में रखकर योजना को मूर्त स्वरूप दिया जाए। मुख्य मंदिर की बारदारी व प्रशासनिक कार्यालय को दुरुस्त करने हेतु प्रबन्ध समिति द्वारा तय योजना को प्रभावी बनाने हेतु अध्यक्ष राज कुमार व उपाध्यक्ष वित्त राजीव नयन व कार्यालय प्रभारी नीरज मिश्र को जिम्मेदारी दी गई। वार्षिक अधिवेशन हेतु सदस्यों को घर घर सूचना देने की हेतु प्रबन्ध समिति सदस्यों को जिम्मेदारी देते हुए सभी से अनिवार्य रूप से प्रतिभाग की अपील की गई। कार्यक्रम को अंतिम रूप देने और कार्यक्रम के संयोजन की जिम्मेदारी महासचिव समाज शेखर को दी गई। इस अवसर पर काउंटर लगाकर सदस्यता ग्रहण व नवीनीकरण कार्य व स्थाई परिचय पत्र हेतु फार्म स्वीकार किये जायेंगे।

 

बैठक में प्रमुख रूप से संरक्षक हीरा लाल, उपाध्यक्ष वित्त एवं लेखा राजीव नयन मिश्र, उपाध्यक्ष संगठन अमर बहादुर सिंह, सचिव संगठन राज किशोर मिश्र, विधि परामर्शी रमा शंकर मिश्र, प्रबन्ध समिति सदस्य अनिल मिश्र सोनू, धीरेंद्र शुक्ल, जय प्रकाश सिंह, अंतिमा मिश्रा तथा कार्यालय प्रभारी नीरज मिश्र व स्वच्छता नायक राज कुमार गौतम शामिल रहे।

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!