Uncategorized
Trending

पांच हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार।

पांच हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार।

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

पांच हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार।

 

निखिल शर्मा, हथीन।

एसटीएफ यूनिट पलवल ने करीब एक साल से फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी इरफान पुत्र रहमान निवासी अलावलपुर, थाना सदर नूंह को 19 सितंबर 2026 को नल्हड़, जिला नूंह से गिरफ्तार किया।

 

पुलिस के अनुसार इरफान थाना उटावड़ में दर्ज मुकदमा नंबर 90, दिनांक 25 सितंबर 2025 में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस महानिरीक्षक दक्षिण मंडल रेवाड़ी की ओर से पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था।

 

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रेवाड़ी जिले के कसौला और कोसली थानों में चोरी के तीन अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं।

 

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए थाना उटावड़ पुलिस के हवाले कर दिया गया।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!