अवैध हथियार सप्लाई के आरोपी को सीआईए होडल ने किया गिरफ्तार।
अवैध हथियार सप्लाई के आरोपी को सीआईए होडल ने किया गिरफ्तार।

अवैध हथियार सप्लाई के आरोपी को सीआईए होडल ने किया गिरफ्तार।
निखिल शर्मा, हथीन
।सीआईए होडल ने अवैध हथियार सप्लाई के मामले में मुख्य सप्लायर बताए जा रहे आरोपी सम्भू पुत्र अब्दुल वहाब, निवासी नगला खरोट, थाना कोसी कलां, जिला मथुरा, उत्तर प्रदेश को 18 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया है।
सीआईए होडल प्रभारी पीएसआई अमित कुमार ने बताया कि 17 सितंबर 2026 को सीआईए स्टाफ होडल के मुख्य सिपाही धर्मदेव की टीम ने गश्त के दौरान खिरबी से बांसवा रोड पर मोटरसाइकिल सवार दो आरोपियों जमशेद निवासी नई, थाना बिछोर, जिला नूंह और साजिद निवासी नगला खरोट, थाना कोसी कलां, जिला मथुरा, उत्तर प्रदेश को काबू किया था।
पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान जमशेद से एक अवैध देशी कट्टा और साजिद से चार जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। इस संबंध में थाना हसनपुर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस के अनुसार सीआईए स्टाफ होडल के मुख्य सिपाही सुरेंद्र द्वारा की गई पूछताछ में हथियार के मुख्य सोर्स/सप्लायर के बारे में जानकारी मिली। इसके आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सम्भू को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी सम्भू को 19 सितंबर 2026 को अदालत के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।




