हरियाणा
Trending

पलवल पुलिस ने एक उद्घोषित अपराधी समेत 9 बेल जंपर गिरफ्तार किए।

पलवल पुलिस ने एक उद्घोषित अपराधी समेत 9 बेल जंपर गिरफ्तार किए।

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

पलवल पुलिस ने एक उद्घोषित अपराधी समेत 9 बेल जंपर गिरफ्तार किए।

 

निखिल शर्मा, हथीन

।पलवल पुलिस ने 20 सितंबर को उद्घोषित अपराधियों (पीओ), भगोड़ों और बेल जंपरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक उद्घोषित अपराधी समेत 9 बेल जंपरों को गिरफ्तार किया। पुलिस की ओर से जारी सूचना के अनुसार, विभिन्न मामलों में फरार चल रहे आरोपितों को पुलिस टीमों ने गिरफ्तार किया।

 

पुलिस के अनुसार, हथीन के ममोलाका निवासी राहुल को उद्घोषित अपराधी के रूप में गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे 9 बेल जंपरों को भी पुलिस टीमों ने पकड़ा। कई मामलों में थाना और चौकी की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई की।

 

पुलिस की सूचना के अनुसार, एक अन्य आरोपित पिन्नास उर्फ इन्नास सोनीपत जेल में बंद मिला। उसके संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

 

पलवल की पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग ने कहा कि भगोड़ों और बेल जंपरों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!