सेवा संकल्प अभियान 2026 : प्रतापगढ़ के रामपुर खास में ‘नमो सेवा गाथा’ की धूम, लोक नाट्य से बताया विकसित भारत का सफर*
सेवा संकल्प अभियान 2026 : प्रतापगढ़ के रामपुर खास में 'नमो सेवा गाथा' की धूम, लोक नाट्य से बताया विकसित भारत का सफर*

*सेवा संकल्प अभियान 2026 : प्रतापगढ़ के रामपुर खास में ‘नमो सेवा गाथा’ की धूम, लोक नाट्य से बताया विकसित भारत का सफर*
रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️📰
*प्रतापगढ़।* सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ‘कहानी बदलाव की’ कार्यक्रम के तहत जनपद प्रतापगढ़ की रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ नाटकों की श्रृंखला का आयोजन किया गया।
सोमवार को लालगंज बाजार, दौलत का पुरवा और अझारा वार्ड में ‘नमो सेवा गाथा’ नामक नुक्कड़ नाटक की प्रभावी प्रस्तुतियां की गईं। लोक कलाकारों ने नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्यों और केंद्र सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं से देश में आए बड़े बदलाव की कहानी को जीवंत किया।
कार्यक्रम के संबंध में विधानसभा सह-संयोजक एवं जिला महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा पवन वर्मा ने बताया कि इस प्रस्तुति का मुख्य उद्देश्य मोदी सरकार की उपलब्धियों और विकसित भारत के संकल्प को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाना है।
पवन वर्मा ने कहा कि “भारत में लोक नाट्य सदैव जन-शिक्षा का सबसे सशक्त माध्यम रहा है। भाजपा की अलख जगा रहा यह कार्यक्रम उसी लोक परंपरा को पुनर्जीवित करने का प्रयास है, ताकि विकास की गाथा हर ग्रामीण तक पहुंच सके।”
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विधानसभा संयोजक भाजपा नेता सुरेश कुमार सिंह और जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा मिथिलेश जायसवाल का विशेष सहयोग व सराहनीय परिश्रम रहा।




