उत्तर प्रदेश
Trending

प्रमोद तिवारी के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए बाबा घुइसरनाथ धाम में गूंजा सुंदरकांड, बबलू तिवारी ने कराया आयोजन* 

प्रमोद तिवारी के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए बाबा घुइसरनाथ धाम में गूंजा सुंदरकांड, बबलू तिवारी ने कराया आयोजन* 

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*प्रमोद तिवारी के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए बाबा घुइसरनाथ धाम में गूंजा सुंदरकांड, बबलू तिवारी ने कराया आयोजन*

गुलाब जायसवाल रिपोर्ट

‌। प्रतापगढ़।लालगंज- राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर सोमवार को पौराणिक तीर्थस्थल बाबा घुइसरनाथ धाम में संगीतमयी सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया।

रामपुर खास विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ और सांसद प्रमोद तिवारी के प्रबल समर्थक जगदीश नारायण तिवारी उर्फ बबलू तिवारी ने अपनी मन्नत पूर्ण होने और सांसद जी के शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामना के उपलक्ष्य में इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया। मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और संगीतमय सुंदरकांड का पाठ हुआ।

इस दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और पवनपुत्र हनुमान जी से राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना की गई। पूरा मंदिर परिसर ‘जय श्रीराम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा।

आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!