राजा भइया के मजबूत प्रयासों से कुंडा-बाबागंज को 30 करोड़ की सौगात बूढ़ेपुर में बकुलाही नदी पर बनेगा सेतु…..*
राजा भइया के मजबूत प्रयासों से कुंडा-बाबागंज को 30 करोड़ की सौगात बूढ़ेपुर में बकुलाही नदी पर बनेगा सेतु.....*

*राजा भइया के मजबूत प्रयासों से कुंडा-बाबागंज को 30 करोड़ की सौगात बूढ़ेपुर में बकुलाही नदी पर बनेगा सेतु…..*
________________________________
डेरवा-गलगली और बाघराय-राजापुर मार्ग के चौड़ीकरण से हजारों ग्रामीणों को मिलेगी राहत, क्षेत्र में खुशी की लहर
देवभोग न्यूज एक्सप्रेस_जिला संवाददाता गुलाब जायसवाल
*कुंडा प्रतापगढ़। कुंडा और बाबागंज विधानसभा क्षेत्र* में विकास से जुड़ी तीन बड़ी परियोजनाओं को शासन से स्वीकृति मिल गई है। इन तीनों परियोजनाओं की कुल लागत 30 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा इन कार्यों के लिए ई-निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 1993 से लगातार आम जनमानस की सेवा कर रहे और कुंडा से लगातार विधायक चुने जा रहे जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया के मार्गदर्शन में बाबागंज विधायक विनोद सरोज के प्रयासों से इन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है कुंडा-बाबागंज में राजा भइया की पहचान 93 से ही एक ऐसे जनप्रतिनिधि के रूप में बनी हुई है जो बिना किसी भेदभाव के क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हैं। सत्ता में रहें या विपक्ष में, राजा भइया का ध्यान हमेशा कुंडा-बाबागंज के बुनियादी विकास पर रहा है। राजा भइया के मार्गदर्शन में ही विधायक विनोद सरोज ने लखनऊ में लगातार इन सड़कों की पैरवी की।पहली परियोजना कुंडा विधानसभा के बूढ़ेपुर पियारिया से सरई नाहर संपर्क मार्ग पर बकुलाही नदी पर लघु सेतु और पहुंच मार्ग के निर्माण की है। 2 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल की मांग ग्रामीणों द्वारा कई वर्षों से की जा रही थी। बरसात के मौसम में बकुलाही नदी का जलस्तर बढ़ने से बूढ़ेपुर, पियारिया, सरई नाहर सहित आसपास के एक दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट जाता था। स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता था। राजा भइया ने समस्या को प्रमुखता से शासन के समक्ष रखा, जिसके बाद पुल स्वीकृत हुआ।दूसरी और सबसे बड़ी परियोजना डेरवा-गलगली मार्ग की है। सगरा सुंदरपुर बाबूगंज डेरवा गलगली मार्ग के किलोमीटर 12.200 से 22.500 तक लगभग 10 किलोमीटर लंबे हिस्से का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। 16 करोड़ 10 लाख की लागत वाली यह सड़क डेरवा क्षेत्र की लाइफलाइन मानी जाती है। यह मार्ग प्रयागराज, श्रृंगवेरपुर धाम और चित्रकूट धाम को जोड़ने का सबसे सीधा रास्ता है। सड़क के जर्जर होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती थी। राजा भइया के मार्गदर्शन में विनोद सरोज के प्रयासों से इस मार्ग को मंजूरी मिली है। इसके बनने से व्यापार और धार्मिक पर्यटन दोनों को बढ़ावा मिलेगा।तीसरी परियोजना बाबागंज विधानसभा के बाघराय से राजापुर संपर्क मार्ग की है। लगभग साढ़े छह किलोमीटर लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 9 करोड़ 40 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह मार्ग बाघराय, राजापुर सहित आसपास के बाजारों और गांवों को जोड़ता है। किसानों को अपनी उपज मंडी तक ले जाने में इससे बड़ी सुविधा होगी।इन परियोजनाओं की स्वीकृति के बाद कुंडा-बाबागंज क्षेत्र में ग्रामीणों में खुशी की लहर है। लोगों का कहना है कि राजा भइया ने क्षेत्र में सड़क, पुल, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार काम कराया है।
कुंडा-बाबागंज जनसत्ता दल




