पुलिस लाइन प्रतापगढ़ ग्राउंड में दीपावली पर्व-
पुलिस लाइन प्रतापगढ़ ग्राउंड में दीपावली पर्व-

पुलिस लाइन प्रतापगढ़ ग्राउंड में दीपावली पर्व-
👉जनपद प्रतापगढ़ पुलिस लाइन ग्राउंड में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा धर्मपत्नी श्रीमती अदिति मोर, IRS (IT) की उपस्थिति में दीपावली पर्व हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री शैलेन्द्र लाल, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय, समस्त क्षेत्राधिकारीगण तथा पुलिस परिवार के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
➡️कार्यक्रम का आयोजन पुलिस परिवार में सौहार्द, सहयोग, एकता और आपसी भाईचारा बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर ने दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी और समस्त पुलिस परिवार को सामाजिक और कानूनी उत्तरदायित्वों के प्रति सजग रहने हेतु प्रेरित किया।
➡️इस अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में दीपक जलाए गए, मिठाई वितरण किया गया एवं परिवारिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से दीपावली की पारंपरिक महत्ता को उजागर किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दीपावली का पर्व न केवल प्रकाश और उल्लास का प्रतीक है, बल्कि यह सामूहिक शांति, सौहार्द और सामाजिक सौहार्द की भावना को प्रोत्साहित करने वाला अवसर भी है।
➡️उक्त कार्यक्रम में पुलिस परिवार के सदस्यों ने सामूहिक रूप से उत्सव मनाया और एक-दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।




