उत्तर प्रदेश

मेरा गांव ही मेरा परिवार.  सेवन नीति मेरी प्राथमिकता 🙏  प्रधान नीलमणि सिंह*

मेरा गांव ही मेरा परिवार.  सेवन नीति मेरी प्राथमिकता 🙏  प्रधान नीलमणि सिंह*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*मेरा गांव ही मेरा परिवार.

सेवन नीति मेरी प्राथमिकता 🙏

प्रधान नीलमणि सिंह*

( पत्रकार प्रशांत दुबे)

*प्रतापगढ़:* जनपद के विकास खण्ड बिहार क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत उमरी बुजुर्ग में लोककल्याण व क्षेत्र के सर्वसमावेशी विकास हेतु प्रतिबद्ध जनसेवक व विशाल व्यक्तित्व के धनी गांव की देवतुल्य जनता के बीच सदैव तत्पर रहने वाले जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के सक्रिय सदस्य ग्राम प्रधान नीलमणि सिंह (दरोगा) द्वारा किया गया सेवा कार्य ग्रामीणों के बीच सराहना का विषय बना हुआ है। मेरा गांव ही मेरा परिवार की सोच को आत्मसात करते हुए उन्होंने गांव के गरीब परिवारों के बीच घर-घर जाकर साल का वितरण कर सामाजिक संवेदनशीलता का परिचय दिया। साल पाकर बुजुर्गों, महिलाओं एवं पुरुषों के चेहरों पर संतोष और खुशी स्पष्ट रूप से देखने को मिली। कार्यक्रम का दूसरा चरण बड़का कुर्मियान पटेल बस्ती में राम प्रसाद पटेल के घर से प्रारंभ होकर सुरेश पटेल, रमेश पटेल व छोट्कू पटेल के घर होते हुए गंगा का पुरवा हरिजन बस्ती में बब्बूल सरोज के घर से रामफेर सरोज के घर तक संपन्न हुआ। इस क्रमबद्ध वितरण से सामाजिक समरसता और भाईचारे का मजबूत संदेश दिया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान नीलमणि सिंह (दरोगा) ने कहा कि ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, यही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। वे निरंतर सेवा कार्य करते रहेंगे तथा बड़े-बुजुर्गों व माताओं का आशीर्वाद लेकर गांव के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। इस दौरान राम प्रसाद पटेल, छोटेलाल उर्फ छोट्कू पटेल, सुरेश पटेल, रमेश पटेल, गया पटेल, सियाराम यादव, नन्काई यादव, रामजी सरोज, रामजी शुक्ला कोटेदार, राम सिंह कोटेदार, श्याम सिंह, धीरेंद्र सिंह, हरिकेश सिंह, दयाराम गुप्त, सिकन्दर अली, शंकर पटेल, विजय पटेल, विनोद गुप्ता, विजय सरोज, गुरूदीन विश्वकर्मा, मोहम्मद कासिम अली, जितेन्द्र सिंह, रविन्द्र प्रताप सिंह, राहुल गुप्ता, आनन्द सिंह सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_ _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है। मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है। भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। *प्रशांत दुबे (प्रभात)* सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_   _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है।   मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है।   भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।   *प्रशांत दुबे (प्रभात)*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!