13 मुकदमों में नामजद आरोपी गिरफ्तार, तीन साथी फरार* *चोरी का सामान और वारदात में प्रयुक्त टाटा इंट्रा वाहन बरामद*
13 मुकदमों में नामजद आरोपी गिरफ्तार, तीन साथी फरार* *चोरी का सामान और वारदात में प्रयुक्त टाटा इंट्रा वाहन बरामद*

*13 मुकदमों में नामजद आरोपी गिरफ्तार, तीन साथी फरार*
*चोरी का सामान और वारदात में प्रयुक्त टाटा इंट्रा वाहन बरामद*
रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️📰*
देवभोग न्यूज एक्सप्रेस चैनल सच की खबर आपकी आवाज जनता तक*
प्रतापगढ़। सांगीपुर पुलिस, स्पेशल टीम और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान भाटन का पुरवा, शाहबरी निवासी सचिन गौतम (24) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ प्रतापगढ़ और अमेठी में 13 मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई के दौरान उसके तीन साथी फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, गोवर्धनपुर गांव में छह-सात सितंबर की रात एक घर का ताला तोड़कर इन्वर्टर, बैटरी, एलसीडी टीवी, सिलाई मशीन, गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान चोरी किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
10 अक्टूबर को विन्ध्यासिंह का पुरवा मार्ग पर सत्यम सिंह के मुर्गी फार्म के पास कुछ लोग टाटा इंट्रा वाहन में संदिग्ध सामान लाद रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर सचिन गौतम को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके तीन साथी सत्यम सिंह, विक्रम वर्मा और कमल सिंह फरार हो गए।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान, वारदात में प्रयुक्त टाटा इंट्रा वाहन और 520 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने तारापुर गांव में भी चोरी की घटना में शामिल होने की बात बताई है। बरामद सामान की पहचान शिकायतकर्ता ने की है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय और क्षेत्राधिकारी लालगंज राजीव द्विवेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सांगीपुर गौरव त्रिवेदी की टीम ने की। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।




