उत्तर प्रदेश

माघ मेला–2026: आपातकालीन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर पुलिस-प्रशासन की ब्रीफिंग

पुलिस आयुक्त, प्रयागराज श्री जोगेन्द्र कुमार द्वारा ब्रीफिंग के दौरान दिये गये महत्वपूर्ण निर्देश ।

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

प्

➡ माघ मेला–2026: आपातकालीन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर पुलिस-प्रशासन की ब्रीफिंग

➡ पुलिस आयुक्त, प्रयागराज श्री जोगेन्द्र कुमार द्वारा ब्रीफिंग के दौरान दिये गये महत्वपूर्ण निर्देश ।

➡ माघ मेला क्षेत्र का भ्रमण/ धरातलीय निरीक्षण व सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश।

आज दिनांक 29.12.2025 को रिज़र्व पुलिस लाइन्स माघ मेला स्थित तीर्थराज सभागार में माघ मेला–2026 की तैयारियों के दृष्टिगत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का ब्रीफिंग कार्यक्रम तथा माघ मेला क्षेत्र का पैदल भ्रमण व भौतिक रूप से निरीक्षण किया गया-

▪ पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज श्री जोगेंद्र कुमार द्वारा पुलिस बल को संबोधित करते हुए कहा गया कि माघ मेला-2026 के दौरान भीड़ प्रबंधन एवं आपातकालीन योजनाओं का त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक होती है इसलिये आपात स्थिति उत्पन्न होने पर कम से कम समय में निकासी क्षमता को कई गुना बढ़ाने की तैयारी हर स्तर पर सुनिश्चित की जाए ।

▪ प्रत्येक चौराहे/तिराहे एवं सभी ड्यूटी पॉइंट्स पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहे तथा कंट्रोल रूम से निर्देश प्राप्त होते ही बिना किसी विलंब के योजनाओं/ निर्देशों को तत्काल लागू किया जाए ।

▪ मेला क्षेत्र के प्रवेश मार्गों एवं सभी घाटों पर निरंतर गश्त एवं चेकिंग करते रहें ।

▪ घाटों पर अतिक्रमण एवं अव्यवस्था न होने पाये तथा श्रद्धालुओं को घाटों पर रुकने अथवा सोने से रोका जाये तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें निर्धारित विश्राम स्थलों/शिविरों की ओर प्रतिस्थापित किया जाये ।

▪ पुलिस आयुक्त प्रयागराज द्वारा ब्रीफिंग के उपरान्त माघ मेला क्षेत्र के प्रमुख रास्तों/घाटों व महत्वपूर्ण स्थलों का पैदल भ्रमण करते हुये धरातलीय रूप से सूक्षण निरीक्षण किया गया तथा सर्व सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।

उक्त ब्रीफिंग व भ्रमण कार्यक्रम में मंडलायुक्त प्रयागराज श्रीमती सौम्या अग्रवाल, अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था डॉ0 अजय पाल शर्मा, जिलाधिकारी प्रयागराज श्री मनीष कुमार वर्मा , पुलिस अधीक्षक माघ मेला श्री नीरज कुमार पाण्डेय, पुलिस उपायुक्त नगर श्री मनीष कुमार, पुलिस उपायुक्त यमुनानगर श्री विवेक चन्द्र यादव, पुलिस उपायुक्त गंगानगर श्री कुलदीप गुनावत, अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल), सहायक पुलिस आयुक्त श्री राजकुमार मीणा, सहायक नोडल पुलिस अधिकारी माघ मेला श्री विजय आनन्द व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
UP Police
@followers

सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_ _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है। मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है। भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। *प्रशांत दुबे (प्रभात)* सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_   _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है।   मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है।   भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।   *प्रशांत दुबे (प्रभात)*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!