दुर्गा अष्टमी पर भक्ति के रंग में रंगा बुआपुर मान्धाता
दुर्गा अष्टमी पर भक्ति के रंग में रंगा बुआपुर मान्धाता

दुर्गा अष्टमी पर भक्ति के रंग में रंगा बुआपुर मान्धाता
नवदुर्गा पूजा समिति के भव्य दीपोत्सव व देवी जागरण में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
जिला ब्यूरो प्रतापगढ़ ऋषिकेश पांडेय
पूरे छत्ता बुआपुर। दुर्गा अष्टमी के पावन पर्व पर नवदुर्गा पूजा समिति, पूरे छत्ता बुआपुर की ओर से भव्य दीपोत्सव एवं देवी जागरण का आयोजन किया गया। मां दुर्गा की आराधना के साथ आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का ऐसा संगम देखने को मिला कि पूरे छत्ता बुआपुर देवीमय हो उठा। दीपों की रोशनी से सजा पूजा पंडाल और आसपास का क्षेत्र आकर्षण का केंद्र बना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद आयोजित देवी जागरण में एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों और माता के भजनों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। जैसे-जैसे रात बढ़ती गई, वैसे-वैसे श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ती गई। माता के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होकर झूमते नजर आए।
दीपोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर मां दुर्गा के समक्ष अपनी श्रद्धा अर्पित की। चारों ओर जगमगाते दीपों ने आयोजन की भव्यता में चार चांद लगा दिए। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से परिवार, गांव एवं क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।
आयोजन को सफल बनाने में विनोद ओझा, आनंद शुक्ला, सुभाष पांडेय, विकास पांडेय, सतीश, धर्मेश पांडेय, विवेक पांडेय, चंदन तिवारी, आशीष ओझा, शिवम, शनि तिवारी, शिवा, रितेश, रिषभ, निखिल, सोनू पांडेय, अखिलेश पांडेय, राजू पांडेय, शंकरलाल गुप्ता, सुधीर ओझा प्रभात पांडेय सहित समिति के सदस्यों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं का विशेष योगदान रहा।
आयोजकों ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को एकजुट करने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं। भव्य दीपोत्सव एवं देवी जागरण देर रात तक चलता रहा। कार्यक्रम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने आयोजन को ऐतिहासिक और यादगार बना दिया।




