दो पत्नी के रहते तीसरी से इश्कबाजी की सजा मिली मौत
दो पत्नी के रहते तीसरी से इश्कबाजी की सजा मिली मौत

*दो पत्नी के रहते तीसरी से इश्कबाजी की सजा मिली मौत
बोरी में भरी नहर में मिली लाश*
प्रतापगढ़
प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट
पांच दिन पहले घर से प्रयागराज जाने के लिए बाइक से निकले मांधाता थाना क्षेत्र के मिश्रपुर मुश्तर्का के पूर्व प्रधान गुलशन उर्फ मुन्ना 45 वर्ष की आज सुबह थाना क्षेत्र के सुमेरपुर गांव के पास शारदा सहायक नहर में बोरे में भरी लाश बरामद हुई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मांधाता पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला। पत्नी किस्मतुल निशा ने शव की पहचान पति गुलहसन के रूप में किया। मांधाता पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर शव का पंचनामा करके पोस्ट मार्टम के लिए भेजा।
सोमवार शाम से लापता हुए मुन्ना प्रधान की बाइक उसी दिन मऊआइमा थाना क्षेत्र के हरखपुर गांव में सड़क के किनारे लावारिस हालत में मिली थी। किसी अनहोनी की आशंका से परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मांधाता पुलिस की विस्तृत जांच में पता चला कि गुलहसन प्रधान का गांव की एक महिला से अवैध संबंध है और उसी दिशा में जांच करने पर सुमन नाम की महिला का खुलासा हुआ।पकड़े जाने पर सुमन ने बताया कि मुन्ना की हत्या सुमन के भाई अतुल गौतम ने अपने दोस्त अरुण गौतम के साथ मिलकर किया है। दो पत्नियों के रहते हुए तीसरी से इश्कबाजी करने के चक्कर में मुन्ना प्रधान की हत्या करके आरोपीयो ने लाश को बोरी में भरकर नहर में फेंक दिया था,जो बहते हुए कई किलोमीटर दूर सुमेरपुर के पास पुल में अटकी पड़ी थी, मुन्ना प्रधान की मौत की खबर मिलते ही दोनों पत्नियां किस्मतुल निशा तथा अंबिया बानो के पैरों जमीन खिसक गई। घटना की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है।




