सांप ने बच्चे के कान में दो बार काटा, परिजन डिब्बे में सांप लेकर पहुंचे सीएचसी*
सांप ने बच्चे के कान में दो बार काटा, परिजन डिब्बे में सांप लेकर पहुंचे सीएचसी*

*सांप ने बच्चे के कान में दो बार काटा, परिजन डिब्बे में सांप लेकर पहुंचे सीएचसी*
रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️📰
*प्रतापगढ़ / पट्टी* कोहराव गांव में रविवार की रात करीब एक बजे घर में मौजूद 12 वर्षीय निहाल गुप्ता को दीवार से चिपके सांप ने कान में दो बार काट लिया। बच्चे ने तत्काल घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए पट्टी सीएचसी लेकर पहुंचे। रात करीब 1:30 बजे चिकित्सकों ने बच्चे का उपचार शुरू किया।
घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर लिया और उसकी पहचान के लिए उसे भी सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सक डॉ. अखिलेश जायसवाल को सांप दिखाने के बाद उसे छोड़ दिया गया। चिकित्सक की देखरेख में उपचार के बाद बच्चे की हालत सामान्य बताई गई। इसके बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
निहाल गुप्ता पुत्र श्रीराम गुप्ता के साथ हुई घटना के बाद गांव में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। ग्रामीणों के मुताबिक, कुछ दिन पहले भी कोहराव गांव में सर्पदंश की घटना हुई थी। उस समय भी परिजन सांप को पकड़कर उसकी पहचान के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे थे।




