गरियाबंदछत्तीसगढ़
Trending

दस साल में ही जर्जर हुई सड़क, मरम्मत का इंतजार*

दस साल में ही जर्जर हुई सड़क, मरम्मत का इंतजार*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*दस साल में ही जर्जर हुई सड़क, मरम्मत का इंतजार*

प्रतापगढ़ जिला व्योरो गुलाब जायसवाल

*प्रतापगढ़। कोहड़ौर-पट्टी मार्ग* पर दरछुट प्राथमिक विद्यालय से दरछुट गांव तक जाने वाली सड़क जर्जर हो चुकी है। करीब दस साल पहले बनी इस सड़क की अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

राज्य वित्त आयोग योजना वर्ष 2015-16 के तहत जिला पंचायत प्रतापगढ़ की ओर से नौ लाख रुपये की लागत से इस पीसी सड़क का निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण के बाद से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। देखरेख के अभाव में सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

गड्ढों से आवागमन में परेशानी

सड़क की हालत खराब होने से स्कूली बच्चों, मरीजों और राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। बरसात के दिनों में सड़क पर बने गड्ढों के कारण परेशानी और बढ़ जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों ने जिला पंचायत और जिला प्रशासन से सड़क की स्थिति का संज्ञान लेकर जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से निजात मिल सके।

 

*रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️📰*

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!