क्राइमगरियाबंदछत्तीसगढ़

खेत से केबल वायर सहित समर्सिबल पंप चोरी करने वाले दो आरोपियों को गरियाबंद पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।*

खेत से केबल वायर सहित समर्सिबल पंप चोरी करने वाले दो आरोपियों को गरियाबंद पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

🚨 *खेत से केबल वायर सहित समर्सिबल पंप चोरी करने वाले दो आरोपियों को गरियाबंद पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।*

 

🚨 *कार्यवाही थाना राजिम।*

विवरण- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 24.07.2026 को प्रार्थी मुकेश सोनवानी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि धमनी खार के खेत मे लगे 3 एच पी का समर्सिबल पंप जिसे बनवाने के बाद खेत के मेढ मे बने मोटरपंप कमरा मे रखे थे। उनके साथ करीब 150 मीटर केबल वायर भी था। बरसात ज्यादा होने से समर्सिबल पंप को बोर में फिट नही कर पाए थे। प्रार्थी दिनांक 22.07.2026 को सुबह खेत गया तब मोटर पंप वाले कमरा मे समर्सिबल पंप केबल वायर सहित रखा था। दिनांक 23.07.2026 को सुबह खेत पहुंचकर देखा पंप वाले कमरा मे लगा संकल का कडी टुटा हुआ था, कमरा अंदर देखा कि समर्सिबल पंप एवं केबल वायर नही था कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था कि प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।

प्रकरण मे प्रार्थी के चोरी गए समर्सिबल पंप एवं केबल वायर तथा अज्ञात आरोपी का पता तलाश दौरान जरिये मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम धमनी के लक्की उर्फ चंन्द्रकांत तारक हर्ष यादव समर्सिबल पंप और केबल वायर बेचने हेतु ग्राहक का तलाश कर रहे है कि सूचना पर ग्राम किरवई रवाना हुआ था कि टिकेश मोटर वाइंडिंग के पास दो लडके संदिग्ध हालत में मिले जिन्हे कडाई से पुछताछ करने पर समर्सिबल पंप और केबल वायर बेचने हेतु ग्राहक का तलाश करना बताए। आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में ले कर पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकर करते हुए बताया कि दिनांक 23.07.2026 को ग्राम धमनी मे मुकेश सोनवानी के खेत से लगे कमरा का संकल तोडकर अंदर रखे समर्सिबल पंप एवं केबल वायर को चोरी कर छिपाना बताए। जिसे दोनो आरोपीयो के संयुक्त कब्जे से समर्सिबल पंप एवं केबल वायर को जप्त किया गया है। प्रकरण मे आरोपियों के द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर दो आरोपी (01) लक्की उर्फ चंन्द्रकांत तारक पिता ईश्वर तारक उम्र 19 वर्ष (02) हर्ष यादव पिता श्यामु यादव उम्र 22 वर्ष साकिन ग्राम धमनी वार्ड नं 05 बरपाली थाना राजिम जिला गरियाबंद को अपराध धारा 331(4),305,3(5) बीएनएस. के तहत विधिवत समक्ष गवाह के गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेष किया गया।

 

*गिरफ्तार आरोपी-*

01) लक्की उर्फ चंन्द्रकांत तारक पिता ईश्वर तारक उम्र 19 वर्ष साकिन ग्राम धमनी वार्ड नं 05 बरपाली थाना राजिम जिला गरियाबंद (छ.ग)

02) हर्ष यादव पिता श्यामु यादव उम्र 22 वर्ष साकिन ग्राम धमनी वार्ड नं 09 बरपाली थाना राजिम जिला गरियाबंद

(छ.ग.)

 

*जप्त सामग्री-*

समर्सिबल पंप और केबल वायर

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!