गरियाबंद

गरियाबंद जिला पंचायत सदस्यों ने 15वें वित्त आयोग राशि के बंटवारे पर उठाई आपत्ति, भेदभाव का लगाया आरोप

गरियाबंद जिला पंचायत सदस्यों ने 15वें वित्त आयोग राशि के बंटवारे पर उठाई आपत्ति, भेदभाव का लगाया आरोप

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

गरियाबंद जिला पंचायत सदस्यों ने 15वें वित्त आयोग राशि के बंटवारे पर उठाई आपत्ति, भेदभाव का लगाया आरोप

गरियाबंद जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों इंद्रजीत महाडिक (क्षेत्र-03), संजय कुमार (क्षेत्र-07) और लोकेश्वर नेताम (क्षेत्र-08) ने 15वें वित्त आयोग से प्राप्त राशि के मनमाने एवं पक्षपातपूर्ण बंटवारे पर गंभीर आपत्ति जताई है।

सदस्यों ने जिला कलेक्टर गरियाबंद को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि निधि का वितरण शासन की गाइडलाइन और संवैधानिक प्रावधानों के विपरीत किया गया है।

उनका आरोप है कि कुछ विशेष क्षेत्रों को अत्यधिक राशि आवंटित की गई, जबकि अन्य क्षेत्रों को जानबूझकर वंचित रखा गया, जो असमानता और प्राकृतिक न्याय के खिलाफ है।

सदस्यों ने कहा कि उनके क्षेत्रों से भेजे गए कई विकास प्रस्तावों को अनदेखा कर दिया गया। यह 15वें वित्त आयोग की अनुच्छेद 4.1 एवं 5.2 की भावना के भी विरुद्ध है, जिसमें समानता, पारदर्शिता और आवश्यकता आधारित प्राथमिकता की बात कही गई है।

उन्होंने मांग की है कि निधि का पुनर्वितरण न्यायसंगत तरीके से किया जाए, तथा पूरी प्रक्रिया से संबंधित दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएं।

सदस्यों ने चेतावनी दी है कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो वे मामला राज्य आयुक्त, पंचायत विभाग या न्यायालय तक ले जाएंगे।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!